Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेड़ काटते समय पेड़ के गिर जाने से नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में 20 फरवरी की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सरदारशहर निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 17 वर्षीय भाई अनिल बरसिंहसर आया हुआ था। जहां पर 20 फरवरी की सुबह 10 बजे के आसपास पेड़ काटते समय पेड़ गिर गया। जिसके चलते वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पातल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!