Bikaner News 
नाबालिग का शव मिलने का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग का शव मिलने के मामले में गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते करीब 48 घंटे से लगातार दोषियों पर कार्रवाइ की मांग को लेकर बज्जू मोर्चरी के आगे धरना जारी है।

 

लगातार जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो रहा है।
वहीं आज सोमवार सुबह जिला कलक्टर और एसपी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे और वार्ता की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ जयपुर में गृह मंत्री जवाहर बेढ़म से विधायक अंशुमान भाटी से मुुलाकता की और दोषियों पर कार्रवाईकी मांग की।

विधायक भाटी ने प्रकरण की निष्पक्ष, त्वरित और उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक भाटी ने कहा कि यह घटना न केवल बेहद दुखद है बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी मासूम बेटी के साथ इस प्रकार की जघन्य घटना सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस पर गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विधायक भाटी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जांच पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता से करवाई जा रही है। दोषियों को हर हाल में कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा।

 

विधायक भाटी ने बताया कि वे आज ही इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात करेंगे, ताकि प्रकरण में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जा सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा सकें। भाटी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!