राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने यह जानकारी देते हुए बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग विभाग के तत्वाधान में 15 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय सम्मेलन प्राप्त 12 बजे नारायण सिंह सर्किल जयपुर स्थित तोतूका भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शामिल होकर विभाग के कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे।

 

जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों सहित अनेक जिला स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा प्रदेश स्तर पर संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संगठन सृजन एवं राजस्थान प्रदेश की समस्त समस्याओं के निस्तारण पर विचार किया जाएगा । विभाग के शहर अध्यक्ष नन्द लाल गहलोत, प्रदेश महामंत्री गोरी शंकर गहलोत, महासचिव संगठन श्याम कुमार तंवर, देहात कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई, उपाध्यक्ष यशु चांडक, प्रदेश महामंत्री लालचंद गहलोत, अंजू पारीख सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता सड़क , रेल, मार्ग से जयपुर पहुंचेंगे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!