राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर के अध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि का अभिनन्दन किया गया जिसमें महासम्मेलन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान अध्यक्ष विनोद बाफना ने समाज को मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व निर्वतमान कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भी अपने कार्यकाल की यादें साझा करते हुए कहा कि बीकानेर में कार्य करना उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि न केवल मेरे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों बल्कि बीकानेर के हर समाज व हर वर्ग ने साथ मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने मे हर सम्भव मद्द की। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने जिला कलक्टर की कार्यशैली व निस्तारण में त्वरित्ता जैसे व्यवहार की सराहना की। संस्था के जेठमल नाहटा व श्रीभगवान अग्रवाल ने साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के विजय बाफना, कार्तिक, सिद्धार्थ, पार्थ, उपस्थित रहें।




