Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रोड़ पर दो ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो जाने और फिर आग लग जाने से एक ड्राइवर के ङ्क्षजदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर के अलाय के पास बीकानेर रोड पर गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे की है। जहां पर दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक चालक जिंदा जल गया। टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई। एक ट्रेलर के चालक की जलकर मौत हो गई। दूसरा चालक केबिन में फंसा था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व जेसीबी से केबिन तोड़ा और उसे बाहर निकाला। उसे एम्बुलेंस से नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तथा अजमेर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद आग तेजी से फैली। ट्रेलर की केबिन में फंसे चालक को अशोक माल, ओम गुर्जर, बुधाराम जाणी, अनिल जाणी और मनीराम जाणी ने बाहर निकाला। ट्रैक्टर से टोचन कर केबिन तोड़ी गई। आग लगने से पहले चालक को बाहर निकाल लिया गया। जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना पर नोखा से फायर बिग्रेड पहुंची उसके बाद नागौर से भी फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची मगर एक चालक को बचाया नहीं जा सका। जिंदा जले ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!