Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नापासर कस्बे में बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने की है। इस सम्बंध में 12 मार्च को दीनदयाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके व उसके भाई के मकानों में सेंंधमारी कर ताले तोड़े और सोने, चांदी के आभूषण, 3 मोबाइल, 23 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने जांच करते हुए शेरेरा के रहने वाले डालाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।

इसी तरह 1 अगस्त को ललित गहलोत, गजेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान श्रीराम मिष्ठान भंडार, सब्जी की दुकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर नगदी, मिठाई के डिब्बे चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाले और जांच करते हुए साधासर निवासी खुमाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी किए गए मिठाई के डिब्बे सहित 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!