राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो युवकों द्वारा घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में विवाहिता ने किशन और गणेश नाम के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करववाया है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की दोपहर को 12 बजे के आसपास की है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की।

 

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके पति और सास ने भी शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की। पीडि़ता के अनुसार आरोपियोंं ने उसे धमकाते हुए कहा कि इस बारे में बताया तो तेरे बच्चे को जान से मार देंंगे। जिसके चलते पीडि़ता डर गयी और उसने अपने पति से यह बात बताई। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने पति को शिकायत की तो उसे कमरे में बंद कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!