राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर क्षेत्र में नेशनल हाइवे की हे। जहां पर ट्रक और टे्रलर में भिड़ंत हो गयी। हादसे में बीकानेर आ रहे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी। हादसे में ट्रक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और रतनगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हुई।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक से टकराने के बाद ट्रेलर पलट गया। हादसे के कारण एनएच-11 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया। हादसे में ट्रक ड्राइवर ग्वालियर निवासी सुनील लोदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील लोदी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील लोदी का ट्रक जयपुर से बीकानेर की ओर नमकीन के खाली पाउच लेकर जा रहा था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!