राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो जाने और एक की मौत हो जाने की खबर साामने आयी है ।घटना दंतौर-पूगल सड़क मार्ग की है। जहां पर पिरणवाला के पास ट्रेलर और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा इतना भयावह थाा कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक बुरी तरीके से फस गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान योगेश कुम्हार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE