Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देर रात सड़क हादसे में दो युवकों का सिर कुचल देने और मौके पर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर जिले की है। जहां पर देर रात को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गोटन थाना क्षेत्र के गांव इंदावड़ की सरहद पर हुआ। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के शव आज परिजनों को सौंपे जाएंगे।

 

जानकारी के अनुसार गांव इंदावड़ की सरहद पर रात करीब 10 बजे ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों का सिर बुरी तरह कुचल गया था। मृतकों की शिनात इंदावड़ और लुणियास के युवकों के रूप में हुई है। इंदावड़ निवासी अनिल पुत्र बलदेवराम चौकीदार और लुणियास निवासी दिनेश (18) पुत्र पारसराम चौकीदार बाइक पर मेड़ता से इंदावड़ जा रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन, ट्रेलर चालक का पता नहीं चला। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!