राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में हुए निकाय चुनावोंं के बाद आज शहर में मेयर के चुनावों को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन है। कल 15 को मेयर के पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया हालांकि खबरें है कि 4-5 नामांकन सेट लिए गए है। जानकारी के अनुसार नामांकन सेट तो कोई भी ले सकता है लेकिन जमा करवाते समय प्रस्तावक के रूप में एक जीता हुआ पार्षद अनिवार्य है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि किन पार्षदों के नाम से नामाकंन मेयर के लिए भरे जाते हे। दोनो खेमों की बाड़ाबंदी में सुगबुगाहट और चर्चाएं तेज है।
वहीं बीकनेर में उनके समर्थक लगातार माहौल बनाने में जुटे हुए है। भाजपा से सुरेन्द्र सिंह और भगवान सिंह के नामों की चर्चा तेज है ।माना जा रहा है कि दोनो ने ही महापौर पद के लिए दावेदारी की है। जिसके चलते अब जोड़तोड़ और क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीति हो रही है। वहीं कांग्रेस में अनिल कल्ला के साथ जावेद पडि़हार, मकसूद अहमद जैसे नाम भी सामने आ रहे है। माना जा रहा है कि एक गुट अनिल कल्ला के समर्थन में नहीं है हालांकि पुरी तरीके से तस्वीर तो नाामांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि अािखर ऊंट किस करवट बैठता है। भाजपा में भी लगातार उठापटक तेज है और जादुई आंकड़े को छुने के लिए अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं।




