राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। कल प्रदेशभर में निकाय चुनावों के परिणाम आ गए। जिसके बाद महापौर, सभापति, चेयरमेन को लेकर अब तैयारियां शुरू हो गयी है। इसी बीच आज 15 सितंबर को दिन में एक सूचना सामने आयी। जिसमें कहा गया कि पंचायत चुनावों की लॉटरी एकबारगी स्थगित कर दी गयी है। जो कि आगामी दिनों में होनी थी। जिसके बाद कयास शुरू हुए कि आखिर पंचायत चुनावों की लॉटरी कब निकलेगी लेकिन इसी बीच एक पत्र तेजी से फिर वायरल हुआ।

 

जिसमें पंचायत चुनावों की लॉटरी 11 और 13 को बताई गयी। ये लेटर जांच में फेक निकला जो कि तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण दिया गया हे कि ऐसी कोई सूचना विभाग द्वारा नहीं निकाली गयी है। ऐसे में यह लेटर एआई से तैयार किया गया है। विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि लॉटरी की तारीखों का पत्र पुरी तरीके से भ्रामक है और एआई से तैयार किया गया है। विभाग द्वारा फिलहाल ऐसी कोई तारीखों घोषित नहीं की गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!