राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आमने-सामने से दो वाहनों के भिडऩे और तीन के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के कालावास चौराहे के पास की है। जहां पर ऑटोरिक्शा और बाइक के बीच टक्क्कर हो गयी। हादसे में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नाथवाना की और से आ रहे एक ऑटोरिक्शा की सामने से रही बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे में ऑटो सवार दो और बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक घायल को गंभीर हालात में बीकानेर रैफर किया गया।




