राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपने काम से गए दो भाईयों की पत्नियों के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। घटना 13 सितंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने खेत की ढ़ाणी में घर बनाकर रहते है। जहां पर चार भाई साथ मेंं रहते है। 13 सितंबर को सभी खेत में काम करने के लिए गए हुए थे।

 

जब घर में वापिस आकर दो भाईयों ने अपनी पत्नियों को आवाज दी तो कोई हरकत नहीं हुई। जिसके बाद घर में जाकर संभाला तो दोनो घर में नहीं मिली। घर में संदूक बिखरी हुई मिली। आरोप है कि दोनो की पत्नियां घर से सोने के हार, सोने की बालिया, चार झूमे और कुछ नकदी भी साथ ले गयी। परिवादी ने जब अपने ससुराल पक्ष पर जानकारी जुटाई तो वहां पर भी नहीं थी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!