राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की 309 निकाय में कल चुनाव का परिणाम आ गया। जिसके बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। कई ऐसी सीटे हे जहां के आंकड़े चौकांने वाले है ।श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस की एक प्रत्याशी को मात्र एक वोट ही मिला। ऐसी ही खबर नागौर से सामने आयी है। जहां पर भाजपा के प्रत्याशी को केवल एक वोट खुद का ही मिला। ऐसे में उनके दो प्रस्तावकों ने भी वोट नहीं दिया। सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट डीडवाना जिले के परबतसर से आया। यहां भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र को महज एक वोट मिला।
यदि ये मानें कि ये एक वोट भी उनका खुद का ही है तो उनके अलावा उन्हें किसी ने वोट नहीं दिया। कैलाशचंद्र वार्ड 13 से पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए थे। खास बात है कि इस वार्ड में सिर्फ तीन उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशी कैलाश चंद्र के नामांकन में दो प्रस्तावक भी थे, लेकिन प्रस्तावकों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। इस वार्ड में कुल 573 वोट पड़े थे। कांग्रेस की हिना खान ने 181 वोटों से जीत दर्ज की।




