राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बच्चों के साथ महिला के घर से गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में 14 सितंबर की है। इस सम्बंध में व्यक्ति ने रिपोर्ट देते हुए अज्ञात पर शक जताया है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी व दो बच्चे जो कि 14 सितंबर को गायब हो गए। परिवादी ने बताया कि काफी देर नहीं दिखे तो आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारोंं के यहां पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ-साथ नकदी, सोने,चांदी के सामान भी ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!