राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव के परिणामों के बाद अब मेयर,सभापति को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी गई है। इसी बीच पंचायत चुनाव को होने वाली लॉटरी को लेकर नया सस्पेंस सामने आया है। बता दे की 18 सितंबर को पंचायत चुनाव के लिए लॉटरी होनी थी लेकिन अब यह आगे स्थगित होती दिख रही है।
इस संबंध में पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने एक आदेश जारी किया है।
कलेक्टर द्वारा बताया गया है की 18 को एक तरफ़ लॉटरी और दूसरी तरफ़ सभापति,मेयर के चुनाव को लेकर नामांकन,चुनाव चिह्न, नाम वापसी जैसे कार्य होंगे
ऐसे में दोनों कार्य एक साथ नहीं होंगे तो लॉटरी को आगे बढ़ाया जाए।
विभाग द्वारा इस संबंध में सूचना दी गई है की निकाय चुनाव के बाद ही लॉटरी आगे करने पर विचार किया जा रहा है जिसकी आगे जानकारी दी जाएगी।




