राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर ठगी के मामलों के बीच अब जरूरत है कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म को सुरक्षित किया जावे ताकि अधिकतम सुरक्षा के साथ बचा जा सके। इसी को लेकर अब राजस्थान पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी है। जिसमें आमजन को व्हाट्सअप के सुरक्षित उपयोग को लेकर जानकारी साझा की गयी है। जिसमें अकाउंट सिक्योरिटी, लिंक्ड डिवाइसेज की समीक्षा, चैट और ऐप लॉक, प्राइवेसी कंट्रोल्स, बेकअप प्रोटेक्शन, एडवांस्ट चैक प्राइवेसी, कॉल और हाईरिस्क प्रोटेक्शन शामिल है।
1. अकाउंट सिक्योरिटी (Account Security):-
टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) चालू करें:- सेटिंग्स अकाउंट टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाएं। 6-अंकों का
PIN सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें तथा रजिस्ट्रेशन कोड या PIN किसी के साथ शेयर न करें।
यदि डिवाइस में पासकी (Passkeys) सपोर्ट उपलब्ध हो, तो पासकी का उपयोग करें।
2. लिंक्ड डिवाइसेज की समीक्षा (Linked Devices)
व्हाट्सएप सेंटिग्स में लिंक्ड डिवाइसेज में जाएं और समय-समय पर जुड़े हुए डिवाइसेज (WhatsApp Web/Desktop) को जांचे तथा उपयोग के बाद लिंक्ड डिवाइस से Devices Out करें अन्यथा साइबर ठग लिंक्ड लेपटॉप व डेस्कटॉप में ट्रोजन हॉर्स, मेलवेयर के जरिये अटैक कर आपका व्हाट्सएप, क्यूआर कोड हाइजैक कर सकते है।
यदि कोई संदिग्ध या पुराना डिवाइस दिखे, तो तुरंत उसे लॉग आउट करें।
3. चैट और ऐप लॉक (Chat-App Lock)
चैट लॉक (Chat Lock):- Sensitive चैट्स को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉक करें।
ऐप लॉक (App Lock) – व्हाट्सएप ऐप को खोलने के लिए Biometric Protection ऑन करें।
लॉक की गई चैट्स के नोटिफिकेशन में मैसेज का कंटेंट नहीं दिखाई देता।
4. प्राइवेसी कंट्रोल्स (Privacy Controls)
प्रोफाइल फोटो, About, लास्ट सीन / ऑनलाइन और स्टेटस को सिर्फ My Contacts तक ही सीमित रखें।
सेटिंग्स में यह तय करें कि आपको ग्रुप्स में कौन जोड़ सकता है My Contacts / My Contacts Except |
प्राइवेसी सेटिंग्स में उपलब्ध ‘Privacy Checkup’ टूल का इस्तेमाल करें।
5. बैकअप प्रोटेक्शन (Backup Protection)
Encrypted Backup:- सेटिंग्स चैट्स चैट बैकअप पर जाएं और End-to-end Encrypted Backup को ऑन करें।
इसे पासवर्ड या 64-डिजिट एन्क्रिप्शन की (Encryption Key) से सुरक्षित करें।
6. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी (Advanced Chat Privacy)
संवेदनशील चैट्स और ग्रुप्स के लिए ‘Advanced Chat Privacy’ ऑन करें।
यह चैट एक्सपोर्ट, ऑटोमैटिक मीडिया सेविंग और Met AI फीचर्स के लिए मैसेज के उपयोग को रोकता है।
7. कॉल और हाई रिस्क प्रोटेक्शन (Calls & High-Risk Protection)
अनजान नंबरों से आने वाले स्पैम / फ्रॉड कॉल्स से बचने के लिए Silence Unknown Callers ऑन करें।
कॉल के दौरान अपनी IP एड्रेस छुपाने के लिए Protect IP Address in Calls ऑप्शन को चालू रखें।
ऑफिशियल व्हाट्सएप ही इस्तेमाल करें, किसी भी मॉडिफाइड / क्लोन ऐप (जैसे GB WhatsApp) से बचें।
इस प्रकार की घटना हो जाती है तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन / साइबर क्राइम




