राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के निकाय चुनावों के परिणाम अभूतपूर्व साबित हुए। कांग्रेस के 42 जीते तो भाजपा 27 पर सिमट गयी। इन नतीजों में भाजपा के कई दिग्गज धराशायी हो गए। जिनकी जीत पार्टी स्तर पर फाइनल मानी जा रही थी। उन्हें करारी हार देखने को मिला। ऐसा ही एक वार्ड था वार्ड 28।
जहां पर भाजपा के कर्मठ सिपाही और लगातार पदाधिकारी रहे संभावित महापौर प्रत्याशी मोहन सुराणा की पत्नी मधु सुराणा मैदान में थी। वहीं कांगे्रस ने एक बार फिर पुष्पादेवी पर भरोसा जीतया। तीसरा मोर्चा निर्दलीय लक्ष्मीदेवी कातेला थी। जिनके बेटे हेमंत ने पुरे चुनाव की कमान संभाली। चुनाव से पहले लक्ष्मीदेवी को केवल वोट कटवा माना जा रहा था लेकिन मतदान के दिन सुबह करीब दस बजे ही एक मतदान केन्द्र पर जमकर बवाल हुआ। कातेला के एक समर्थक के साथ मारपीट हुई।
इस दौरान हुए हंगामे के बाद मतदान का माहौल पुरी तरीके से बदल गया और मतदान प्रतिशत में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई लेकिन इस बढ़ते मतदान प्रतिशत पर ध्यान देने के बजाय भाजपा अपनी जीत के प्रति आशवस्त थी तो दूसरी तरफ कातेल के समर्थक एक-एक वोट के लिए सघंर्ष करते हुुए दिखाई दे रहे थे। इसी बवाल और हंगामे के बाद कल आए परिणामों ने सबको चौंका दिया। लक्ष्मीदेवी ने भाजपा के संभावित महापौर प्रत्याशी को 147 वोटों से हरा दिया।
पहले बूथ पर भाजपा को 156 तो लक्ष्मीदेवी को 380 वोट, दूसरे बूथ पर भाजपा 117 तो लक्ष्मीदेवी 123, तीसरे बूथ पर भाजपा 219 तो लक्ष्मीदेवी 324, चौथे बूथ पर भाजपा 324 तो लक्ष्मीदेवी 347 और पांचवे बूथ पर भाजपा 502 तो लक्ष्मीदेवी 291 वोट ले गयी। कुल मिलाकर भाजपा को 1318 तो लक्ष्मीदेवी को 1465 वोट मिले। ऐसे में लक्ष्मीदेवी 147 से चुनाव जीत गयी।




