Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग में बाल सुधार गृह के वार्डन की पीटकर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर पुरानी आबादी क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बाल सुधाार गृह में बुधवार रात को बाल अपचारियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 3 बाल अपचारियों ने लकड़ी से वार्डन का सिर फोड़ दिया। ज्यादा खून बहने से वार्डन की मौके पर ही मौत हो गई। बाल सुधार गृह में बुधवार रात करीब 8:30 बजे 3 बाल एक विवाद को लेकर वार्डन साहबराम से झगड़ा करने लगे। इस दौरान तीनों ने साहबराम को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया।

 

 

आरोपियों ने लकड़ी से साहब राम का सिर फोड़ दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें 2 अपचारी मर्डर के आरोपी हैं, जबकि 1 एनडीपीएस के केस में बाल सुधार गृह में बंद है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम प्रशासन सुभाष चौधरी और एएसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है। फिलहाल किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतक वार्डन का शव एंबुलेंस से श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!