Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को बीकानेर में दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना कोड़मदेसर रोड़ की है। जहां पर मन्नत पूरी करने के लिए निकले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और बाबा के धोक लगाने से पहले ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

 

हादसे में घनश्याम भादाणी की मौत हो गयी। वहीं उनके परिवार की स्नेहा, आरती, महक और राजेश घायल हो गए। जिनको बैंककर्मी रमाकांत और मनोज किराडूी ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रिश्तेदार के स्वास्थ्य में सुधार होने और उन्हे सामान्य वार्ड में शिफ्ट किए जाने पर परिवार बाबा भैरूनाथ के लिए रवाना हुआ लेकिन मन्नत पूरी होने पर धोक लगाने से पहले ही खुशियों पर ग्रहण लग गया।

 

हादसे में बाइक सवार मिहिर जैन की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक पैदल जा रहे परिवार में घुस गयी। जिसके चलते बाइक सवार मिहिर की मौत हो गयी।

कोड़मदेसर रोड़ पर हादसा, दो लोगों के मौत की सूचना, 3-4 घायल

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!