राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोड़मदेसर भेरूनाथ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं तीन-चार लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार कोड़मदेसर रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ है।
जहां पर सड़क हादसो में दो की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी हे। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पैदल जा रहे लोगों को बाइक सवारों ने टक्कर मार है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


