राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और गाडिय़ों में तोडफोड़ करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में चांडासर निवासी दीनदयाल पुत्र पुनमचंद मेघवाल ने नरेश कुमार पुत्र मांगीलाल,शंकरलाल पुत्र श्रीराम,सुनली पुत्र श्रीराम,अनिल पुत्र श्रीीराम,दमाराम पुत्र गंगाराम,सुनील पुत्र अमराराम,दीनदयाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चांडासर में 10 सितम्बर की रात की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर उसके घर में घुसे। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। प्रार्थी के अनुसार आरोपित ने उसकी गाडिय़ों के शीशे लाठियों से तोड़ दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE