Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सदस्य पंचायत राज प्रकोष्ठ जगविन्द्र सिंह सिद्धू के नेतृत्व में खाजूवाला के वार्ड संख्या 12 एवं 13 के निवासियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 उल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष किए। पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद कर नमन किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम् का गायन किया।

हर घर के लिए तिरंगे का वितरण
प्रदेश सदस्य जगविन्द्र सिंह सिद्धू द्वारा वार्डवासियों को अपने-अपने घरों पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया। उन्होंने सभी परिवारों से तिरंगे को सम्मानपूर्वक अपने घरों पर फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।
जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा, तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसे फहराना हमारे लिए गौरव और सम्मान की बात है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और हमारे वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घर पर तिरंगा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। तिरंगे के नीचे हम सभी की पहचान एक भारतीय के रूप में होती है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष का ऐतिहासिक अवसर
नगर पालिका सोशल मीडिया संयोजक शीशपाल राजपुरोहित ने कहा कि वर्ष 2026 ‘वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक वर्ष भी है। इस अवसर पर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन इस आयोजन को और भी विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बच्चे, बुजुर्ग एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा, भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!