Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 लाख रूपए के गहने जब्त किए है। घटना चुरू जिले के बीदासर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर डूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर विशेष नाकाबंदी के दौरान एक कार से लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। वाहन में सवार व्यक्ति इन आभूषणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर थाना परिसर के सामने ए श्रेणी की नाकाबंदी के तहत की गई। बीदासर थाना के एसआई हेतराम के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी किए गए।

 

नाकाबंदी के दौरान बीदासर से डूंगरगढ़ की ओर जा रही एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 15 लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर, पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत इन जेवरात को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त किए गए जेवरात असली हैं या नकली, साथ ही उनके स्वामित्व और स्रोत की भी पुष्टि की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!