Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रासीसर क्षेत्र में 26 अप्रैल की शाम को भारतमाला की है। इस सम्बंध में पटेल केवल पुत्र गोविंद भाई ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने 15 वर्षीय भांजे ओम के साथ भारतमाला रोड़ से लुधियाना से अहमदाबार से जा रहे थे। इसी दौरान रासीसर के पास गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!