राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करेन ओर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में महिला ने रतननाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसे व उसकी बेटी के साथ सरिये से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





