राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी किराये पर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में पलाना निवासी ओमप्रकाश जाट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना एनएच-11 रोही रायसर में 15 अप्रैल की सुबह की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी टैक्सी किराए पर की। जिसके बाद आरोपित ने उसे सूनसान जगह पर ले गए। जहां पर आरोपित ने उसके साथ थाप-मुक्कों और सरियों से मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार आरोपित ने उसके पास से 2 हजार रूपए, मोबाइल व टैक्सी छीन ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!