राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार को पीछे चल रही बाइक को टक्कर मारने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सादुलगंज के रहने वाले आयुस त्रिवेदी ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रेल की शाम को सवा सात बजे के आसपास नागाण्ेाची जी मंदिर के पास की है ।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह कार लेकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक बाइक आई और पीछे से उसकी कार में भिड़ गयी। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने उसके साथ गला पकड़कर खींचाा और पेट पर लात-थाप,मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




