Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरी रोकने के लिए गई टीम पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना लालेरा और महाजन के बीच की है। जहां पर नहर विभाग को पानी की चोरी की जानकारी सामने आयी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया। लालेरा और महाजन के बीच नहर क्षेत्र में हुई इस घटना में विभाग के एक संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। विभाग ने घायल कर्मचारी को तत्काल महाजन अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ महाजन थाने में लिखित परिवाद सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता तिमनसिंह गुर्जर विभागीय जाप्ते के साथ कंवरसेन लिफ्ट नहर पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को नहर पर अवैध रूप से लगाया गया एक सायफन दिखाई दिया। गश्ती दल जब सायफन के सहारे खेत तक पहुंचा, तो वहां मौजूद खेत मालिक और उसके तीन-चार साथियों ने टीम के साथ गाली-गलौज और कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने लाठियों और धारदार हथियारों से अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में अर्जुनसर निवासी संविदाकर्मी ओमप्रकाश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इस दौरान मुस्तैद विभागीय टीम ने हमलावरों के पीछे हटने पर नहर से अवैध रूप से पानी निकालने में प्रयुक्त बूस्टर मोटर और अन्य उपकरण मौके से जब्त कर लिए। इसके बाद महाजन पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!