राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी को लापरवाही से चलाने के चलते अनियंत्रित होकर पलटने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जांगल मेें 26 जुलाई की शाम की है। इस सम्बंध में लेखराम ने डूंगरराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। जिसके चलते टैक्सी अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी। टैक्सी के पलटने से परिवादी की पत्नी गिर गयी और उसकेे चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE