राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बीती रात को नाकाबंदी के दोरान कई संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है साथ ही कई संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस ने 7 संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 17 हजार रुपए नकद, एक एयर गन, अवैध सामग्री और नियम विरुद्ध मॉडिफाई किए गए वाहन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार भारतमाला सड़क और किशनासर तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई, जिसमें 1 लाख 17 हजार रुपए नकद बरामद हुए। इसी नाकाबंदी के दौरान एक अन्य वाहन में सवार चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से एक एयर गन और कुछ अवैध सामग्री जब्त की गई। साथ ही शाम को गश्त के दौरान, शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों के खिलाफ धारा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उनके वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही नाकाबंदी के दौरान लोहे की अवैध गाटर लगी एक कैंपर गाड़ी और अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया।


