Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढ़ाणी में अचानक भीषण आग लग जाने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के अरजनसर क्षेत्र के पास रामसरा रोही की है। जहां पर अचानक किसान परिवार की ढ़ाणी में आग लग गयी। जिसके चलते किसान को बड़ा नुकसान हुआ है।

आग की चपेट में आने से सिंचाई में उपयोग होने वाले करीब 130 पाइप, फव्वारा, गेहूं तथा कट्टों में रखा ग्वार पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार रामसरा निवासी धर्मपाल ओझाईया ने बताया कि गौरीशंकर पुत्र मलूराम शर्मा के खेत में बनी ढाणी में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग पर काबू पाने तक ढाणी में रखा अधिकांश कृषि सामान जल चुका था। घटना में करीब 130 सिंचाई पाइप, फव्वारा, गेहूं तथा कट्टों में रखा ग्वार पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का सर्वे कर नुकसान का आकलन कराया जाए तथा पीडि़त किसान को शीघ्र राजकीय सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह दोबारा खेती का कार्य शुरू कर सके। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!