राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर क्षेत्र के मानसर उपरली ढ़ाणी स्थित बजरी की खान की है। जहां पर बजरी के लिए ट्रेलर आकर खड़ा हुआ था। बजरी भरने से पहले ही अचानक ट्रेलर में आग लग गयी।
जो कि कुछ ही मिनटों में भीषण हो गयी। आग लगने के कारण धुएं का बड़ा गुब्बार दिखाई दिया। धुएं देख आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रेलर को बड़े पैमाने पर नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस ट्रेलर में आग लगने के दौरान कोई व्यक्ति नहीं था अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी ।


