राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के सादुलगंज ेमं 11 सितम्बर की शाम की है। इस सम्बंध में कांता खतुरिया कॉलोनी की रहने वाले 22 वर्षीय तनु पुत्री गणेश ने कार नम्बर आरजे-07-सीबी-1882 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वह शाम के समय स्कूटी लेकर जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर गयी। इस टक्कर में स्कूटी को नुकसान हुआ है साथ ही युवती को भी चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!