Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोड़वेज बस और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो जाने से चार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रविवार सुबह नागौर-अजमेर नेशनल हाईवे की है। जहां पर रोडवेज बस और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 2 मासूम बच्चों सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

 

जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के मादलिया क्षेत्र के रावलानिया गांव का परिवार ईको कार में सवार होकर मेड़ता स्थित प्रसिद्ध संत चतुरदास महाराज के दर्शन के लिए बुटाटी धाम आ रहा था। रविवार सुबह बुटाटी से मात्र 10 किलोमीटर पहले चकढ़ाणी गांव के पास सामने से आ रही नागौर-मेड़ता रूट की रोडवेज बस से उनकी कार टकरा गई।

 

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल जाते समय दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार सभी 15 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!