Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan Weather राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में अब सर्दी अपना रूप दिखाना शुरू कर चुकी है। शनिवार को बीकानेर में सूर्य भगवान के दर्शन नाम मात्र ही हुए। पूरे दिन शहर पर बादलों का डेरा रहा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है।

 

कमजोर सिस्टम के कारण पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छाए, हालांकि इससे बारिश नहीं हुई। बादल छाने और पश्चिमी हवा चलने से उत्तर से आ रही हवा थोड़ी कमजोर हुई है। अगले 2 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा।बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर समेत अन्य जिलों में कल अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले दो-तीन दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!