Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। तीन बार के विधायक रहे नेताजी की अब घर वापसी हो गयी है। वर्ष 2023 में एक अश्लील सीडी वायरल होने के बाद पार्टी ने नेताजी को निलंबित कर दिया था। मामला बाड़मेर से जुड़ा है। जहां पर तीन बार के विधायक रहे मेवाराम जैन का संस्पेंशन खत्म कर पार्टी ने उनकी वापसी को हरी झंडी दे दी है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में मेवाराम जैन के निलंबन को समाप्त करने का आदेश दिया गया। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा ने मेवाराम को कांग्रेस में वापसी का पत्र सौंपा।

 

दरअसल, मेवाराम जैन का मामला बाड़मेर की राजनीति का पुराना विवादास्पद अध्याय रहा है। 2023 में कथित अश्लील सीडी वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मेवाराम जैन 2008 से 2023 तक बाड़मेर से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पिछले कई महीनों से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रंधावा जैसे नेताओं से मुलाकातें तेज कर दी थीं। जून 2025 में अनौपचारिक बातचीत में जैन ने अपने 50 साल पुराने कांग्रेस से जुड़ाव का हवाला देते हुए वापसी की मांग की थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!