Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Rajasthan latest News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते 24 घंटे में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने को लेकर दूसरी खबर सामने आयी है। पहली घटना नोखा थाना क्षेत्र से सामने आयी थी। जिसके बाद आज फिर से सीकर से ऐसी ही खबर सामने आयी है। जहां पर 11 पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया है। घटना अजीतगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां पर पुलिस रात को मारपीट और लूट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। इस घटना में एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सूचना मिलने के बाद देर रात एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे थे। घटना के बाद इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
दरअसल बीती शाम को पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सुभाष और दो कांस्टेबल गढकनेत इलाके में डाला वाली ढाणी में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी महिपाल को पकडऩे के लिए गए थे। इसी दौरान गांव में आरोपी के ही किसी परिचित के यहां बारात निकल रही थी। ऐसे में बारात में शामिल लोगों ने उन पुलिसकर्मियों को वहां बंधक बना लिया। इसके बाद रात को करीब 11 बजे के आसपास चार-पांच पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीणों ने वहां छतों से पथराव किया। साथ ही गांव की कुछ महिलाएं जिन्होंने भी पुलिस के साथ मारपीट की। इस घटना में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट,खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। घटना के बाद करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इनमें आरोपी महिपाल शामिल नहीं है। पुलिस अब इनके खिलाफ अलग से मामला भी दर्ज करेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!