Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में आज दुर्गाष्टमी पर अनेकानेक आयोजन किए जा रहे है। नवरात्रि के समाप्ति पर देशभर में माता जी के स्वरूप कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। बीकानेर में भी धार्मिक स्थलों से लेकर घरों तक कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। नवरात्रि के समाप्ति पर घरों में विधिवत पूजा अर्चना के बाद माता जी स्वरूप छोटी बालिकाओं के पैर धोकर, तिलक,मोली बांधी जा रही है और उपहार भी दिए जा रहे है। इस दौरान बालिकओं को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।

ऐसे में बालिकाएं भी केवल मुंंह ही मीठा कर रही है। इसी कड़ी में धार्मिक स्थलों से लेकर जनप्रतिनिधि भी सेवा करते हुए नजर आ रहे है। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने भी अपने आवास पर कन्याओं के पैर धोकर विधिविधान से उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उपहार स्वरूप गिफ्ट भी दिए गए है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे बीकानेर में देवी माँ करणी जी का इष्ट है और हम सब उनके आर्शीवाद से बैठे है। मेघवाल ने कहा कि देवी माँ का हमारे के लिए विशेष महत्व है।

ऐेसे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी पूजन हमने किया है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के पुत्र और भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल और पुरा परिवार कन्याओं के पूजन में सम्मिलित हुआ। वहीं दूसरी तरफ पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बी.डी.कल्ला ने भी लालाबाजी के आवास पर पहुंचे। जहां पर कल्ला ने देवी स्वरूप कन्याओं का पूजा की और पैर धोकर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। कल्ला ने इस दौराान बटुक भैरू की भी पूजा अर्चना की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!