राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रानी बाजार ओद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर ऊन मिल परिसर में एक व्यक्ति आराम कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रेक्टर द्वारा व्यक्ति के ऊपर से निकाल दिया गया। ट्रेक्टर से कुचलने के चलते व्यक्ति की मौत हो गयी और चेहरा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों की सहायता से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान करने और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।


