राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लिफ्ट देने के बहाने से बाइक सवार द्वारा डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के धूमचक्कर सर्किल पर 17 अक्टूबर की सुबह की 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बिग्गा के रहने वाले घनश्याम बाावरी ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे बिग्गा छोडऩे की बात कही तो वह उसकी बातों में आ गया। इस दौरान रूपयों का बैग बाइक सवार को पकड़ा दिया। परिवादी ने बताया कि इस दौरान बाइक सवार बैग लेने के बाद बाइक को भगाकर ले गया। परिवादी के अनुसार बैग में ड़ेढ लाख रूपए व अन्य सामान था जो कि बाइक सवार लेकर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE