Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने लाखों की अवैध शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशों पर की हे। पुलिस ने पंजाब से रवाना होकर बीकानेर के जरिये जोधपुर की ओर जा रही थी। जोधपुर पहुंचने से पहले बीकानेर के महाजन पुलिस टीम ने अवैध शराब को जब्त कर लिया हे। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने केंटर में अवैध शराब मिली।

 

पुलिस ने केंटर से 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की है। पुलिस के अनुसार वाहन और अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रूपए है। पुलिस ने अवैध शराब और केंटर के साथ बाड़मेर के चौहटन के रहने वाले अकबर खां पुत्र गुलाब खां और नाथाराम पुत्र नेहरूराम भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब पंजाब से जोधपुर की तरफ ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध शराब की खरीद फरोख्त को लेकर जानकारी जुटा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!