राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में बीते करीब एक महीने से युवतियां, महिलााएं और नाबालिग लापता हो रही है। जिनकी कोई खोज खबर नहीं है हांलाकि इनमें कुछ मामलों में भगा ले जाने के भी आरोप है। इसी बीच मुक्ताप्रसाद पुलिस थााना क्षेत्र में युवती के घर से कहीं चले जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह 11 बजे के आसपास उसकी 26 वर्षीय बेटी घर से बिना बताएं कहीं चली गयी। आसपास के पडोसियों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE