राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में पुलिस टीमों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर रेंज के जिलों में बीते दिनों में करीब 40 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया है। यह कार्रवाई गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर में की गयी है। पुलिस टीमों ने करीब 38 करोड़ की हेरोइन के साथ दो महिलाओं सहित छह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध शराब के साथ दो कार्रवाई में चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक नशा तस्कर जो कि गंगानगर में 20 हजार और बीकानेर के खाजूवाला में 15 हजार का इनामी भी है।
गंगानगर के रावला में दो तस्करोंं के पास से 4 किलो से अधिक हेरोइन जब्त की है। पुलिस टीमों ने रावला इलाके के 365 हैड पर दो व्यक्ति जो कि पंजाब के रहने वाले है। पाकिस्ता नसे ड्रोपिंग हुई हेरोइन को लेने के लिए आए हुए थे। पुलिस ने बस में बैठने का इंतजार कर रहे दो लोगों को पकड़ा। जिनको चैक किया गया तो 8 पैकेट में 4 किलो से अधिक हेरोइन मिली। पुलिस ने पंजाब के रहने वाले जसविन्द्र और जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।
वहीं हनुमानगढ़ के गोलूवाला में पुलिस टीम ने रोही अयालकी एमओडी नहर के पास पहुंची तो दो संदिग्ध वाहन नंबर की गाडिय़ां दिखाई दी। ुपलिस ने दोनो वाहनों में मौजूद लोगों से पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गयी तो उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली। पुलिस ने 9 किलो 821 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। इसके साथ करीब दो लाख की नकदी भी जब्त की गयी। पुलिस ने मोके से हासम अली, रवीना पत्नी हासम अली, गुलजार, बलविंदर को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर पुलिस ने महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लाखों की अवैध शरबा जब्त की है। पुलिस टीमों ने पंजाब से बीकानेर के जरिये जोधपुर की ओर जा रहे एक केंटर से 780 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया है। इसी तरह हनुमानगढ़ के टाउन क्षेत्र में पुलिस ने 380 पेटी चंड़ीगढ़ निर्मित शराब से भरा कैंटर बरामद किया है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को गिरफतर किया है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख आंकी गयी है।


