Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत के दियातरा जीएसएस के आगे ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लाखोलाई फीडर से जुड़ी ढाणियों में घरेलू बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार लाखोलाई फीडर से जुड़ी करीब 30-35 ढाणियों में घरेलू बिजली आपूर्ति बेहद कम मिल रही है। 24 घंटे की घरेलू बिजली में केवल 2-3 घंटे ही आपूर्ति होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।

 

सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। इन दिनों बीए और बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाणियों में रहने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं और आधुनिक शिक्षा के संसाधनों से भी वंचित हो रहे हैं। इसी फीडर से राजकीय गोविंदरा तालाब स्कूल का बिजली कनेक्शन भी जुड़ा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीघर में समस्या के संबंध में पूछने पर ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बताया जाता है कि एईएन के निर्देश पर ढाणियों की घरेलू बिजली बंद रखी गई है। ग्रामीणों के अनुसार एईएन संजय भदौरिया से फोन पर बात करने पर उन्होंने वोल्टेज की समस्या के चलते ढाणियों की बिजली बंद रखने की बात कही।
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 सहित जोधपुर विद्युत वितरण निगम में कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लाखोलाई फीडर में ट्यूबवेल की लाइन के साथ घरेलू कनेक्शन जुड़े हुए हैं तथा बिजली चोरी की शिकायतें भी सामने आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कहीं बिजली चोरी हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इसके कारण पूरी ढाणियों की घरेलू बिजली बंद रखना उचित नहीं है।

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि लाखोलाई फीडर की बिजली व्यवस्था की जांच कर घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस मौके परमनीषा कड़ेला, खेमाराम, पूनम राम, महेंद्र, कपिल, पूनमाराम,: देवकिशन, बबलू खिलजी, मंजूर खिलजी, अश्विन, लूणाराम, हरिओम, ओमप्रकाश आदि मौजूद।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!