Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभाग ने हजारों शिक्षकों को इधर से उधर करने की तैयारी की है। यह वो शिक्षक है जो कि स्कूलों में अतिरिक्त है।
स्कूल क्रमोन्नत होने और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन होने के बाद करीब दो साल से यह शिक्षक अतिरिक्त हो गए थे।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछले दिनों अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों का समायोजन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इन टीचर्स की जानकारी जुटाई गई तो सामने आया था कि ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 37 हजार है।इन शिक्षकों का वेतन अन्य स्कूलों के रिक्त पदों से लिया जा रहा है। यानी यह शिक्षक काम कहीं कर रहे हैं और वेतन किसी अन्य स्कूल से ले रहे हैं, लेकिन अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों का समायोजन करने की तैयारी कर ली है। इन शिक्षकों को स्कूलों में खाली पदों पर लगाया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!