Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों जमीनी विवाद में पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद के नेतृत्व में की है। बता दे कि बीते दिनों पिता-पुत्र के बीच जमीन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर गंडासे से हमला कर दिया था। जिसमें उसके पिता गंगाबिशन की मौत हो गयी थी। मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी।

 

 

जांच करते हुए पुलिस टीम ने थाने से मौका स्थल 25 किलोमीटर दूर होने के कारण जनसहभागिता से जुड़े नागरिको से सपंर्क किया गया और निर्देश दिए गए कि आरोपी मौके से भाग ना पाए। ऐसे में नागरिकों ने पुलिस का सहयोग किया ओर आरोपी को मौके से जाने नहीं दिया। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी राजाराम को पकड़ा लिया। फिलहाल आरोपी से हत्या के मामले को लेकर पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, पप्पुलाल, दिनेशचन्द्र, संतोषनाथ, रामनिवास, दलीपदास, खुशराज, जमना, गणेशाराम शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!