राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धारदार हथियार के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने भादला रोड़ पर 5 अगस्त की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में एएसआई उम्मेद ने भगवानाराम निवासी भादला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवदी ने बताया कि आरोपी के पास से लोहे की धारदार तलवार को बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध तलवार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलापु आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच हैड कांस्टेबल दलीप दास को सौंपी है ।


