राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत एसपी के निर्देशों पर नोखा एसएचओ गोविंद ङ्क्षसह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से डोडा जब्त किया है। पुलिस टीम ने प्रथम कार्रवाई उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में करते हुए गंगाबिशन के घर से 6 किलो 800 ग्राम डोडा, 1 लाख 99 हजार रूपए नकदी जब्त की।
पुलिस ने मौके से गंगााबिशन को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई उप निरीक्षक कुशलाराम के नेतृत्व में की। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रानिक स्कूटी के साथ 12 किलो अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस ने दोनो प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


